IMG 20260218 224215

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक एवं सर्वांगीण विकासोन्मुख बजट दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम : कमल पटेल पूर्व कृषि मंत्री

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक एवं सर्वांगीण विकासोन्मुख बजट दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम : कमल पटेल पूर्व कृषि मंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा, संतुलित एवं विकासोन्मुख बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनसंख्या के संतुलित अवदान के अनुरूप विकास कार्यों को रेखांकित करता है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करता है।

श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में तैयार यह बजट दूरदृष्टि, सूक्ष्म योजना और प्रदेश के समग्र हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के संतुलित विकास का स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई देता है। विशेष रूप से कृषि, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, ऊर्जा, उद्योग तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में किए गए प्रावधान प्रदेश को प्रगति के नए आयाम प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकतम जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और राज्य सरकार ने इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए किसानों, ग्रामीण अधोसंरचना तथा रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करता है तथा विकास की मुख्यधारा में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी सहभागी बनाता है।

श्री पटेल ने कहा कि बजट की बारीकियों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की स्पष्ट रणनीति दिखाई देती है। कृषि सुदृढ़ीकरण, ऊर्जा विस्तार, औद्योगिक निवेश और आधारभूत संरचना के सशक्त प्रावधान राज्य की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक थे। यह बजट आने वाले वर्षों में प्रदेश की कुल आय एवं प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा।

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस दूरदर्शी एवं संतुलित बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री यादव का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री Jagdish Devda का विशेष रूप से अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री देवड़ा द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के समग्र, समावेशी और सतत विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

Scroll to Top