भोपाल । कैट ने प्रदेश में व्यापारियों और लोगों से तुर्की और अजरबैजान की यात्रा और वहां के सामान का बहिष्कार करने की अपील की है। कैट ने यह कदम इन देशों द्वारा भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने पर उठाया है। कैट प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि हमने ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटरों से संपर्क किया है। इसका असर भी देखने मिल रहा है। वर्ष 2024 में भारत से लगभग 3 लाख पर्यटक तुर्की गए थे। एक भारतीय पर्यटक का औसतन वहां 972 डॉलर खर्च करता है। नतीजा भारतीय पर्यटकों से तुर्की को 291.6 मिलियन डॉलर मिलते हैं। अजरबैजान में भी पिछले वर्ष लगभग 2.5 लाख भारतीय पर्यटक गए। एक भारतीय पर्यटक से उसे 1276 डॉलर मिलते हैं। लिहाजा भारतीय पर्यटकों से उसे 308 मिलियन डॉलर मिले।
