जियो फेंस गिरदावरी, फार्मर आईडी सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की रखी मांग
हरदा। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर आज हरदा में पटवारियो ने अपनी मांगो को लेकर उपप्रांताध्यक्ष राजीव जैन एवं जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया के नेतृत्व मे संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को प्रमुख सचिव राजस्व ओर आयुक्त भू-अभिलेख के नाम ज्ञापन सौपकर अपनी मांगो और समस्याओ के निराकरण की मांग की गई।
पटवारी संघ का कहना है कि सरकारी एप रियल टाइम डाटा से अपडेट नहीं है, संशाधनों का अभाव है पटवारियों को मोबाइल नहीं दिये गये है। शासन द्वारा लगभग 3 वर्षों से सर्वेयर द्वारा गिरदावरी करवायी जा रही है, परन्तु सर्वेयर को मानदेय भुगतान ना होने के कारण वे कार्य नही कर रहे है जिस कारण से गिरदावरी अंततः पटवारी को करनी पड़ रही है। जहाँ एक सर्वेयर द्वारा अधिकतम 1000 खसरे की गिरदावरी का प्रावधान है परन्तु उनके द्वारा कार्य ना किये जाने के कारण पटवारी को अपने सारे हल्कों के सारे गांवों में स्वयं गिरदावरी करनी पड़ रही है जहाँ खसरों की संख्या लगभग 5 से 10 हजार है और ऐसी स्थिति में खसरा आधारित जिओटैग गिरदावरी किया जाना संभव नही है। इसलिए पटवारी की आईडी से खसरे आधारित जिओटैग हटाई जाकर ग्राम स्तर पर गिरदावरी करवाये जाने का प्रावधान किया जाए।
जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया ने कहा कि फार्मर आई डी पटवारी के साथ-साथ सी एस सी सेंटर, एमपी ऑनलाईन से बनवाई जा रही है, जिनका उन्हे भुगतान भी किया जा रहा है, पर शासन द्वारा पटवारी को इस संबंध में दबाब दिया जा रहा है जो अनुचित है, साथ ही इसमें अनेक विसंगतियां है जैसे कई खातेदार व सहखातेदारों का अन्यत्र निवास करना, पोर्टल पर उपलब्ध डाटा त्रुटिपूर्ण होना, आई डी बन जाने के बाद भी पेडिंग सूची में खसरे पेंडिंग दिखाई देना, कई खसरे आई डी बनाने हेतु पोर्टल पर उपलब्ध ना होना, किसान के आधार से उसका मोबाईल नंबर लिंक ना होना और किसान द्वारा ओटीपी ना देना आदि। इन सारी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाये और इस कार्य हेतु अनावश्यक दबाब बनाकर एवं कार्यवाही करके पटवारी साथियों को प्रताड़ित ना किया जाऐ। इसके साथ हि पटवारी संघ ने सौंपे ज्ञापन में वेतन भत्ते, आबादी सर्वे के मानदेय का भुगतान करने, नवीन पटवारियों को कोर्ट के आदेशानुसार शत प्रतिशत वेतन देने की मांग रखी है ।
इस दौरान उपप्रांताध्यक्ष राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया, सचिव सुनील शर्मा, संतोष गौर, विशाल राजपूत, विजय कौशल, सुनील गौर, अवनीश शुक्ला, दिनेश ठाकुर, राहुल मरकाम, शशि शेखर, राजनारायण बट्टी, ब्रजेश चौवे, दिनेश इवने, सुशील दुबे, मूरत सिंह, हरसिता कौशल, संतोष काजले, जितेन्द्र ओनकर, मनीष कुशवाहा, राम अग्रवाल, अमित दुबे, अनुराग सिंह, जयपाल इरपाचे, कुलदीप लौवंशी आदि उपस्थित थे।













