वैक्सीन लगवाने वालों को आकर्षक उपहार

वैक्सीन लगवाने वालों को आकर्षक उपहार

मिक्सर ग्राइंडर, डिनर सेट, गैस चुल्हा से लेकर बेडशीट तक के 90 उपहारों की आकर्षक श्रृंखला, हरदा हेल्प ग्रुप की अभिनव पहल

1624210535 picsay


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : मेरा हरदा-मेरी जिम्मेदारी के साथ नगर के युवाओं की टीम पूरी शिद्दत से जनता की सेवा में लगी है। हरदा हेल्प ग्रुप के युवाओं के कार्य कोरोना की इस दूसरी लहर में अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन गए है। हरदा हेल्प ग्रुप के युवाओं ने अब कोविड वैक्सीनेशन की सफलता के लिए ग्रुप की ओर से आकर्षक उपहारों की घोषणा की है।

हरदा हेल्प ग्रुप ने महावेक्सीनेशन अभियान जो कल दिनांक 21 जून 2021 सोमवार को  प्रातः 8.30 बजे से सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन, इंदौर रोड हरदा में आयोजित किया जा रहा है में जनता के अधिकतम वैक्सीनेशन के लिए आकर्षक 90 उपहारों की बहार साथ मे सभी को निश्चित उपहार की घोषणा करके प्रेरित किया जा रहा है।

IMG 20210621 WA0000


हरदा हेल्प ग्रुप द्वारा वैक्सीनेशन के लिए घोषित किए गए इनाम इस प्रकार है –

  • पहला उपहार- 1 मिक्सर ग्राइंडर
  • दूसरा उपहार- 1 सेनेटाइजर डिस्पेंसर
  • तीसरा उपहार- 1 मेलामाइन डिनर सेट
  • चौथा उपहार – 1 स्टील गैस चूल्हा
  • पांचवा उपहार – 10 ब्रांडेड इलेक्ट्रिक प्रेस
  • छठवाँ उपहार – 11 ब्लूटूथ ईयर फोन
  • सातवाँ उपहार – 11 मेडिकल सेफ्टी किट
  • आठवाँ उपहार-2 गलीचा बेडशीट
  • नौवाँ उपहार – 30 फोल्डिंग छाता
  • दसवाँ उपहार-19 ब्रास दीपक गणेश जी
  • ग्यारहवा उपहार-2 A4 कस्टम फ़ोटो फ्रेम
  • बारहवा उपहार-1 LED बल्ब

ग्रुप सदस्य धीरज अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन लगवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को निश्चित उपहार दिया जायेगा। इसके साथ ही 45+ वाले व्यक्तियों को वैक्सीनशन में प्राथमिकता दी जाएगी। उपहारों के लिए ग्रुप द्वारा पहले आओ-पहले पाओ की शर्त रखी गई है।

Scroll to Top