कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर हुआ नकली बीज के खेल का पर्दाफाश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

कृषि मंत्री कमल पटेल के  निर्देश पर हुआ नकली बीज के खेल का पर्दाफाश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पवार कृषि केंद्र के खिलाफ नकली सरसों बीज भंडारण का बनाया प्रकरण

कृषि उपसंचालक, पटवारी, बीज इंस्पेक्टर की मौजूदगी में दर्ज हुआ मामला

AVvXsEgw63jPkuwkfXBQ7jIldJ48bdJrdwD9BBzfrsK sLDioJpyfjplshLuQXJsH6USDNxylAxn6ipwpDffnyZW6KC64as K7rtUzrHWer8nT RBXg9C2BBrcpbkaRZNtxwcfgQfVaRC WqQUzd8gA8jPH91UkYAyviJ7plSTiw


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल। कृषि मंत्री कमल पटेल के  निर्दश पर राजगढ़ पुलिस ने पवार कृषि सेवा बस स्टैंड राजगढ़ के विरुद्ध नकली बीज रखने और विक्रय करने के चलते धोखाधड़ी की धारा 420 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत धारा 3/7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और कृषि उपसंचालक, पटवारी ,बीज इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पावर कृषि सेवा को सील कर दिया है। पयोनियर कंपनी के प्रतिनिधि ने लिख कर दिया हमारी कंपनी के नही है बीज।

AVvXsEg3ThXXa1VP1Ahd4hPYgZW6p2tGrixhOmrILvrIMDupL4qEg8sKvW5eubneuQG7RAbp3l2jxn1IyWsdB3OpCCpWGs0 1jO5dGP4L

कृषि मंत्री पटेल ने इस बीच कहा है कि किसानों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी सहन नही की जाएगी और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।आपको बता दे कि कल ही खातेगांव देवास जिले के अजनास सोसाइटी के सेवक को खाद की कालाबाज़ारी के आरोप के चलते कृषि मंत्री कमल पटेल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके बाद राजगढ़ में हुई इस कार्रवाई के चलते कृषि मंत्री कमल पटेल ने  नकली खाद, बीज और कालाबाज़ारी पर कठोरतम कार्रवाई की अपनी मंशा साफ कर दी है। *सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट*

Scroll to Top