सांकेतिक रूप से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

सांकेतिक रूप से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

IMG 20210712 WA0059


कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की पालकी उठायी

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा /कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल सोमवार को घंटा घर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सांकेतिक रूप से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। मंत्री श्री पटेल ने यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की पालकी उठायी तथा भजनों की धुन एवं ढोलक मंजीरे की थाप पर जमकर नाचे।

      उल्लेखनीय है कि रथ यात्रा को 8 साल पहले आरम्भ किया गया। इस रथ को रायपुर से आए एक कारीगर ने तैयार किया था। जिसके बाद बीते 8 सालों से लगातार हरदा शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है।

Scroll to Top