अवध में राम आए हैं, घर-घर में खुशी का माहौल, मनाई जा रही है दीपावली…

अवध में राम आए हैं, घर-घर में खुशी का माहौल, मनाई जा रही है दीपावली…

IMG 20240122 223327

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा।  भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूरी दुनिया की निगाहें आज राम मंदिर पर टिकी थीं, हिंदू इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं, जैसे ही भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हुए तो पूरी दुनिया जय श्री राम के नारे से गूंज उठी। भगवान श्री राम के अवध में पधारने से हर तरफ खुशी का माहौल है।

InCollage 20240122 232810549


नगर में भी इस खुशी के अवसर पर सभी मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया । रामभक्तों ने नगर मैं जय श्री राम कै नारै लगाते हुए रैली निकाली। उत्साह के ऐसा वातावरण बना कि प्रतित हो रहा था आज दीपावली है। लोगों नै अपने घरों ओर प्रतिष्ठानों को रंगोली ओर भगवा ध्वज सै सजाया।

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूचा जिला राममय हो गया है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए जो देर रात तक चलते रहे। सोमवार दोपहर में जैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत हुई पूरा शहर राम के जयकारों से गूंज उठा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और खुशी जाहिर की। सोमवार दोपहर को अयोध्या में भगवान श्रीराम की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। अब रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो चुके है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे हरदा जिला राममय हो चुका है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भगवा रंग में रंग गए है। तोरण, झंडे, फ्लेक्स से पूरा शहर पट गया है। जगह-जगह मंदिरों में श्रीराम चरित मानस का पाठ, रामायण पाठ, प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे आयोजन किया गया। जगह-जगह से शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई।

IMG 20240121 WA0110


Scroll to Top