पटवारी का स्थानांतरण होने पर किसानों ने दी विदाई

पटवारी का स्थानांतरण होने पर किसानों ने दी विदाई

IMG 20210829 WA0034


लोकमतचक्र.कॉम।

सोडलपुर /-करीबी ग्राम आलमपुर के ग्राम पटवारी अजय बछोतीया का स्थानांतरण होने पर ग्राम वासियों के द्वारा रविवार को विदाई कार्यक्रम राम मंदिर मे रखा गया था । श्री बछोतीया लगातार पिछले 10 वर्षों से आलमपुर में सेवा दे रहे थे, इसी के चलते ग्रामीणों और किसानों के द्वारा उनका विदाई कार्यक्रम रखा था । 

कार्यक्रम में पटवारी श्री बछोतीया का शाल ओर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी लोगों के द्वारा पुष्पहार पहनाकर पटवारी अजय बछोतीया का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ मोहन दास चाचरे ने कहा कि पटवारी श्री बछोतीया का कार्यकाल यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि आपने तत्परता से ग्रामीणों के कार्य कर उन्हें सदैव सहयोग किया है।

पटवारी के विदाई कार्यक्रम में ग्राम पटेल मोहनदास चाचरे, रामकृष्ण चौधरी, बृजमोहन दोगने, भैयालाल, मदनलाल बुच, मोहनदास बाँके, मुकाती, गणेश पाटिल ग्राम सचिव योगेंद्र सिंह राजपूत, पटवारी विशाल राजपूत , श्याम पवार, राकेश सोलंकी सहित ग्राम के अन्य  किसान इस दौरान उपस्थित थे।

Scroll to Top