धन प्राप्ति और शक्ति प्राप्ति के लिये तांत्रिक ने तीन जिंदा लोगो की धारदार हथियार से चढ़ाई बलि, हरदा जिले का तांत्रिक ओर उसका सहयोगी गिरफ्तार

धन प्राप्ति और शक्ति प्राप्ति के लिये तांत्रिक ने तीन जिंदा लोगो की धारदार हथियार से चढ़ाई बलि, हरदा जिले का तांत्रिक ओर उसका सहयोगी गिरफ्तार

तांत्रिक और उसके साथी ने बेहोशी की दवा खाने में मिलाकर दिया घटना को अंजाम

AVvXsEgHMpxtUQ2AUGH5bEoECnPBLq4UCwRyX1wTG0Pth51u e2MoFQrAZoue2IrQluqY9T47RERlasuCw2wgMSbGVwMJ7v0G UWQu2GsYZ QZwzTqle M4grZYKWmO6pwGjbPfG4P25nkQFBYAAB3gAqyS2pBSebQpW1MK 7i9JovbMKQ3l5Mm9U9cTnQ=s320


लोकमतचक्र.कॉम।

सिवनीमालवा। दीपावली की रात दिनांक 04/11/2021 को थाना सिवनी मालवा पर सूचना मिली की दुर्गा कालोनी में रहने वाले पप्पू उर्फ योगेश नामदेव उम्र 35 वर्ष, सुनीता नामदेव उम्र 32 वर्ष, दिव्यान्स उम्र 13 वर्ष के घर के बाहर लगे शटर जब शाम 05 बजे तक नहीं खुले तो आस पड़ोस बालो ने पुलिस को खबर की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर का शटर खोला तो अंदर के कमरे में दो पलंग पर तीन व्यक्ति मृत अवस्था में पाये गए । खाट पर पप्पू उर्फ योगेश , सुनीता मृत अवस्था में थे जिनके सिर पर चेहरे पर धारदार व ब्लैड हथियार से चोट पहुंचाकर मारा गया था पलंग पर बच्चा दिव्यान्स को सिर में धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर मारा गया था । उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी मौके पर पहुंचे । हरदा से एफएसएल टीम , फिंगर प्रिंट और डॉग स्टाक की टीम को बुलाकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर वैज्ञानिक तरीके से विवेचना प्रारम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के निरीक्षकों को बुलाकर अतिरिक्त टीम बनाकर कार्य मृतक के करने हेतु निर्देशित किया। 

इसी विवेचना के क्रम में मृतकों के परिवार के अन्य सदस्य जो आंवली घाट पर रह रहे थे जिनमे पिता विनोद माँ रुखमनी बाई,. मृतक का छोटा लड़का दिव्यान्स उम्र 08 वर्ष से पूछताछ की गयी तो पता चला पप्पू उर्फ योगेश के घर में पिछले दो महीने से विचित्र ढंग से चोरिया हो रही थी जिसकी पतारसि के लिए वह तांत्रिक क्रिया करा रहा था। जिसके लिए आदमपुर गाँव थाना हँडिया का एक तांत्रिक गणेश कासिव पहले दो बार घर मे आकर तांत्रिक पूजा कर चुका है , वही घर पर आता रहता था । चुकी घटना क्रम के हालात , शव पर चोटों का तरीका , मृतकों के पास पूजा का स्थान व उनके पास पड़े खून छीटे आदि उक्त साक्ष्य सभी तांत्रिक क्रिया की तरफ इशारा कर रहे थे। इस पर मृतक के रिस्तेदार मौसिया भाई मनीष हँडिया बाले के कथन से भी तांत्रिक गणेश के पूजा करने की पुष्टि हुई। तकनीकी साक्ष्य एवं आस पड़ोस के लोगो के कथनो से तांत्रिक गणेश के घटना दिनांक को घर पर आने की संभावित बात पता चली इस पर गणेश को तलाश कर आदमपुर से पकड़ा और लाकर गंभीरता पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी गणेश कासिव ने अपने साथी मोनु उर्फ मोहन बामने के साथ दिनांक 03 / 11 / 2021-04 / 11 / 2021 की रात्री 12/00 बजे अमावस्या को मृतक के घर पर आकर पूजा करने के लिए आना स्वीकार किया और मृतक के घर पर बन रहे खाने में बेहोशी की चीज मिला दी । पूजा करने के बाद रात्री में मौका पाकर पप्पू एवं उसके परिवार के लोगो को तांत्रिक क्रिया मे कुल्हाड़ी से मारकर चोटे पहुंचाकर मार डाला एवं उसके बाद घर मे रखे अलमारी व गल्ले की तलाशी लेकर कुछ रुपये व सोने की रकम लेकर चले गए। उक्त विवेचना में दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं रक्त रंजीत कपड़े , चोरी का मंगलसूत्र . 2,200 रुपये व मोटर सायकल जप्त की गयी है । घटना में पूछताछ पर आरोपी गणेश ने हत्या का कारण तांत्रिक क्रिया में वली देकर अतिरिक्त शक्तिया प्राप्त करने की एवं धन प्राप्त करने की बात कही है । आरोपियों से पूछताछ कर विवेचना से संबन्धित अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे है।

इन धाराओं में मामला दर्ज

अपराध क्र 0 661/2021 धारा 302,201,460,380 भादवि नाम आरोपी – 1. गणेश कासिव पिता निर्भय दास कासिव उम्र 21 साल जाती बलाई निवासी ग्राम आदमपुर थाना हँडिया  2. मोनु उर्फ मोहन बामने पिता भददुलाल वामने उम्र 30 साल निवासी ग्राम रीझगांव जिला हरदा से – जप्त मशरुका की कीमत 20,000 रुपये सोने के जेवर ( मंगलसूत्र ),2200 रुपये नगद , मोटर सायकल को जब्त किया है।

Scroll to Top