जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्चुअली आयोजित होगा

जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्चुअली आयोजित होगा

लोकनृत्य व लोकगीत की प्रस्तुतियों संबंधी प्रविष्टियां 30 दिसम्बर तक जमा करें

AVvXsEjMEehuNZPAfZz7dyaKDVb3hVp2GHOMcvW7pStl0FKGmgIVLbHQUSf9aeNFyUM9bvrEqXfV3gWQ2clMvh4aI4Thvg8MkColCKTy3fwWUnc4EDfXp7vQmhVYu9so5zOp3N4E04IaC3BfYbJq0FXa6E W9IQRpvAbCVcFL S3oycvufj


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : जिला स्तरीय युवा उत्सव का वर्चुअल आयोजन दो विधाओं में किया जायेगा। इन विधाओं में लोक नृत्य एवं लोक गीत शामिल है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हरदा ने बताया कि इस उत्सव में जो भी कलाकार अपनी प्रतिभा का वर्चुअल प्रदर्शन करना चाहते है, वे निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू स्टेडियम हरदा से प्राप्त कर, आवेदन पत्र पासपोर्ट साईज फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रति सहित युवा उत्सव के नियम एवं दिशा निर्देशानुसार अपने प्रदर्शन का वीडियो बनाकर 30 दिसम्बर 2021 तक जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा में जमा कर सकते हैं। विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्त प्रतिभागी के वीडियो जिला स्तरीय निर्णायक समिति देखकर विजेता प्रतिभागी को संभाग स्तरीय दल के लिये चयनित करेगी।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में 12 जनवरी 2022 की स्थिति में 29 वर्ष तक की आयु के युवक-युवती भाग ले सकेगें। इस उत्सव में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र, विद्यार्थी, गैर विद्यार्थी, सांस्कृति संगठन, मंडली, संस्था आदि के युवक-युवती भी अपनी प्रतिभा की वर्चुअल प्रस्तुति कर सकेगें। जिला स्तर के चयनित कलाकार, संभाग स्तर के उत्सव में तत्पश्चात चयन होने पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के उत्सव में भाग लेंगे। उन्होने बताया कि लोकनृत्य विधा में महिला, पुरूष प्रतिभागी एवं संगतकार सहित अधिकतम 20 सदस्य लोकनृत्य हिन्दुस्तानी शैली का ही मान्य होगा। प्रस्तुति हेतु 15 मिनट का अधिकतम समय निर्धारित है। लोकनृत्य विधा में तालमेल, कोरियोग्राफी, कॉस्टयूम, मेकअप, सेट तथा ओवर ऑॅल प्रदर्शन ही निर्णय का आधार रहेगा। इसी प्रकार लोकगीत विधा में संगतकार सहित कुल अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकते है। लोकगीत भारतीय गायन पर आधारित क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है। फिल्मी गीत का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। प्रस्तुति का अधिकतम समय 7 मिनट निर्धारित किया गया है। लोक गीत विधा के मामले में निर्णय गायन की गुणवत्ता के आधार पर होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के नेहरू स्टेडियम हरदा स्थित कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Scroll to Top