आतंकवाद विरोध दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

आतंकवाद विरोध दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

IMG 20220520 202850


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को  कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आतंकवाद विरोध सम्बन्धी शपथ दिलाई । इस दौरान अपर कलेक्टर जे पी सैयाम, संयुक्त कलेक्टर डी के सिंह , जिला आपूर्ति अधिकारी के एस पेंड्रो, जिला योजना अधिकारी के एल उरिया, जिला परियोजना समन्वयक मरावी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। इसके अलावा जिला जेल, आईटीआई, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला परियोजना समन्वयक, उद्यानिकी विभाग स्वामी विवेकानंद कॉलेज सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारी कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ  दिलाई गई।

1652203757 picsay

Scroll to Top