हरदा जिले में पिछले 24 घंटों में 43.3 मि.मी. हुई औसत वर्षा…

हरदा जिले में पिछले 24 घंटों में 43.3 मि.मी. हुई औसत वर्षा…

origrae1622237067 1622268555


लोकमतचक्र.कॉम

हरदा : जिले में गत चौबीस घंटों में 43.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 28.5 मि.मी., टिमरनी में 13.4 मि.मी., खिरकिया में 88.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 1046.6 मि.मी., टिमरनी में 1312.4 मि.मी., खिरकिया में 844.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 1067.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 11 अगस्त तक 486.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 11 अगस्त तक हरदा तहसील में 510.9 मि.मी., टिमरनी में 539.2 मि.मी., खिरकिया में 410 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। 

Scroll to Top