दीपावली से पहले सरकार देगी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

दीपावली से पहले सरकार देगी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी 

IMG 20221020 WA0130


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल । मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए दीपावली के पहले यह एक अच्छी खबर है कि उन्हें सरकार अक्टूबर माह का वेतन दीपावली के पहले देगी। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर ट्वीट करके जानकारी दी है । ट्विटर पर किए गए ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Scroll to Top