भारतीय मजदूर संघ ने नपा के स्थाईकर्मी, दैनिक वेतन भोगी ओर सफाई कर्मचारियों के नियमित किये जाने CMO को सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने नपा के स्थाईकर्मी, दैनिक वेतन भोगी ओर सफाई कर्मचारियों के नियमित किये जाने CMO को सौंपा ज्ञापन 

IMG 20230530 WA0249


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। आज नगर पालिका के स्थाईकर्मी, दैनिक वेतन भोगी, सफाई कर्मचारियों के नियमित किये जाने के संदर्भ मे 4 मांगो के निराकरण के लिए भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानेन्द्र यादव को दिया।भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया की 2018 मे जिले के समस्त कर्मचारियो के हड़ताल पर जाने के बाद 2016 के मध्यप्रदेश शासन के आदेश को लागू कर जिनको 10 वर्ष से अधिक समय हो गया था उन सभी कर्मचारियो को स्थाई कर्मी बनाया गया था। 

श्री सोनी बताया कि हमारी मांग हैं की 2007 से पदस्थ कर्मचारियो को स्थाई कर्मी बनाया जाय और जिनको पहले स्थाई कर्मी बनाया गया था उन सभी कर्मचारियों को श्रेणी अनुसार रिक्त चतुर्थ श्रेणी या सफाई कर्मचारी पद पर नियमित किया जाय। साथ ही सभी कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कराया जाय। जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया की इस मोके पर सासंद प्रतिनिधि राजू कमेडिया ने भी कर्मचारियो के मांगो को जायज ठहराया और कर्मचारियो को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। 

1679231255 picsay

इस मौके पर कर्मचारियों को दैनिक बेतन भोगी संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सोलंकी ने संघ के नारे लगाकर सभी को संगठित रहने की बात कही इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेख मकबूल , नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेम बिलिया, रामशंकर बुनकर, रफीक खान, अजय सिंह परिहार, बरजोर सेठमने, सुमित, शहजाद, दिलीप नेता, समीर, आशीष चोलकर, लक्मण, कमलेश काले, वेणी बागरी, राजेश कुशवाह, शहबाना, शबीना, नसीम, मंजू, शीतल, नगमा, सब्बू,सहित कई कर्मचारी उपस्तिथ थे।

Scroll to Top