मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

IMG 20230530 WA0262


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही हैं , इसी कड़ी में विगत दिवस जिले की इस कार्यक्रम की  प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ,भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने जिला कार्यालय हरदा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती प्रदान करने बाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका अध्यक्ष ने लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले में लगभग 92000 रजिस्ट्रेशन अभी तक लाडली बहना योजना के अंतर्गत हो चुके हैं एवं 10 जून से उनके खाते में प्रतिमा ₹1000 की राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होने लगेगी।

IMG 20230530 WA0179

जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने कहा कि कांग्रेश द्वारा 15 सो रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा के साथ उनके फॉर्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है जबकि वर्ष 2018 में 15 माह की सरकार बनी थी तबके ही बहुत से वादे कांग्रेस द्वारा पूरे नहीं किए गए एक बार फिर झूठ का पुलंदा बनाते हुए विधानसभा चुनाव में जाने की तैयारी कांग्रेस के द्वारा की जा रही है जिसे जनता भलीभांति समझती है आने वाले चुनाव में जनता फिर से कांग्रेश के झांसे में आने वाली नहीं है और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में पुनर्स्थापित करेगी ।

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए अनिता अग्रवाल ने महिलाओं को घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने का आह्वान किया इस अवसर पर जिला महामंत्री योगमाया शर्मा सहित मातृशक्ति उपस्थित रही।

Scroll to Top