नहरों का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी, किसानों को पर्याप्त पानी पहुंचाने

नहरों का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी, किसानों को पर्याप्त पानी पहुंचाने 

IMG 20231222 203923


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा।  सोनतलाई उपनहर के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि रबी सिंचाई वर्ष 2023-24 के तहत सोनतलाई नहर के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिये जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू बनाने और अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुँचाने के उद्देश्य से ओसराबंदी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होने बताया कि डगावाशंकर, लालपुरा, अमरापुर, छुरीखाल, लाल माटी, रोलगांव एवं खामा उपशाखा नहरों में शुक्रवार 22 दिसम्बर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिदिन 12 घंटे सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी। इसी प्रकार शनिवार 23 दिसम्बर सुबह 6 बजे से रविवार 24 दिसम्बर को शाम 6 बजे तक सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी। इसके अलावा सोनतलाई उपशाखा के 1 एल, 2 एल, 2 आर, 2 आरए, 3 आर, 3 आरए नहर प्रणाली तथा झांझरी माईनर की 4 आर, 9 आर, 6 एलबी व 10 एल नहर प्रणाली शुक्रवार 22 दिसम्बर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिदिन 12 घंटे बंद रहेगी। इस दौरान सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रखी जाएंगी।

IMG 20231221 WA0036

Scroll to Top