महिला सशक्त वाहिनी की छात्राओं को दिया फिजिकल प्रशिक्षण

महिला सशक्त वाहिनी की छात्राओं को दिया फिजिकल प्रशिक्षण

FB IMG 1704030269081


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्त वाहिनी कक्षा का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कुल 72 बालिकाओं ने अपना पंजीयन कराया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को फिजिकल कक्षा का आयोजन होमगार्ड विभाग के शैलेंद्र सिंह राजपूत, एस. डी. ई. आर. एफ. सैनिक के सहयोग से नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। जिसमें छात्राओं को गोला फेक, दौड़ आदि की तैयारी कराई गई।

FB IMG 1704012844660

उल्लेेखनीय है कि महिला सशक्तवाहिनी की कक्षा सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालय बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड बाल गृह भवन महिला एवं बाल विकास हरदा में संचालित है, जिसमें लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाती है एवं निःशुल्क प्रशिक्षण सामग्री अंक गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान तथा अन्य पुस्तकें एवं स्टेशनरी आदि उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि निर्धन परिवार की बालिकाएं भी आसानी से पढ़ाई कर सके।

Scroll to Top