IMG 20260328 WA0340

7 हजार की रिश्वत लेते दबोचे गए दरोगा की पेंट हो गई गीली

मध्य प्रदेश के खरगोन में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कसरावद थाने के ASI रवींद्र कुमार गुरु को ₹7,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। टीम को देखते ही दरोगा इतने घबरा गए कि उनकी पैंट गीली हो गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह कार्रवाई Lokayukta Police की टीम ने महानिदेशक Yogesh Deshmukh के निर्देश पर की। शिकायत ग्राम चंदावड निवासी किसान Shyamlal Upadhyay ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एएसआई ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप प्लान किया और कसरावद बस स्टैंड पर आरोपी को 7 हजार रुपए लेते वक्त पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Scroll to Top