⬛ लो टेंशन उपभोक्ताओं को राहत : न्यूनतम शुल्क समाप्त, EV चार्जिंग पर दिन में 20% छूट
मध्य प्रदेश में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नई दरों को मंजूरी देते हुए बिजली टैरिफ में औसतन 4.80 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।
नए आदेश के तहत घरेलू सहित विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे मासिक बिल में इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि, आयोग ने कुछ वर्गों को राहत भी दी है।
लो टेंशन (LT) उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम शुल्क को समाप्त कर दिया गया है, जिससे छोटे उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिलेगी। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिन के समय चार्जिंग करने पर 20 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान किया गया है।
आयोग के इस फैसले से जहां एक ओर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।













