IMG 20260302 WA0359

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिला होली का उपहार, 3% डीए की घोषणा की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने, अब 58% डीए मिलेगा

मध्य प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को सरकार ने होली के पहले महंगाई भत्ता 3% बढ़ा कर उपहार दे दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है।

सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।

Scroll to Top