IMG 20260409 WA0648

ग्राम रहटगांव में भव्य खड़ा रखाकर गणगौर उत्सव का होगा शुभारंभ, दूधिया रोशनी से सज रहा मां का दरबार

रहटगांव (निलेश कुमार गौर) – ग्राम रहटगांव में रामस्वरूप गौर केमैया परिवार के निवास पर रविवार दिनांक 12/ 04/26 को खड़ा रखा कर नौ दिवसीय गणगौर उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा, वही एक दिवसीय रथ को दिलीप गौर केमैया द्वारा रोककर पूजा अर्चना की जाएगी।

समस्त ग्रामीणों ने, गणगौर पंडाल पर पहुंचकर अपने-अपने दायित्व के लिए बाढ़ चड कर हिस्सा लिया जा रहा है। जिसमें गणगोर मैया को 9 दिन पावनी बुलाकर 9 दिन तक रात्रि में आसपास के जिले के मंडलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, वही दिन में महिलाओं द्वारा पाती का भी भाव आयोजन किया जाएगा। इसमें आसपास के सभी ग्रामीण पधार कर आकर्षक प्रस्तुति का आनंद लेंगे, प्रथम दिवस खड़ा रखा कर ग्राम में भ्रमण कर गांव के मोहल्ले एवं चौराहों पर महिलाएं एवं ग्रामीणों द्वारा झालरे दिए जाएंगे। जिसमें सभी ग्रामीणों, एवं आसपास के ग्रामों द्वारा मिलकर भाग लिया जाएगा। ग्रामीणों एवं आयोजक परिवार ने सभी मंडल एवं ग्रामीणों को उपस्थित होने के लिए अपील की है, प्रतिदिन भव्य मेवा एवं प्रसादी लेने समस्त ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी पहुंचने की अपील।

Scroll to Top