टिमरनी । थाना टिमरनी पुलिस ने मोबाइल झपटमारी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
घटना का विवरणः- दिनांक 30/03/26 को फरियादी फरियादी ने व हमराह अपने साथी निखिल पिता प्रेमनारायण के साथ थाना आकर रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त बताये पते पर रहता हूँ तथा टेलर का काम करता हूँ दिनाँक 30/03/26 को रात करीबन 10-11 बजे की बात है मैं खाना खाकर मंडी रोड पर टहलने के लिए गया था। टहलते हुए मैं मंडी रोड गणेश राजपूत की दुकान के सामने मोबाईल से बात करते हुए जा रहा था कि मेरे सामने से एक काले कलर की डिसकबर मोटर सायकल में पर दो लोग आये मेरा मोबाईल मेरे हाथ से झपटकर भाग गये । घबराहट में मोटर सायकल का नम्बर नही देख पाया फिर मेने आस पास के लोगो को आवाज लगाई और फिर मेने अपने दोस्त निखिल को घटना की पूरी जानकारी दी फिर मेने व निखिल ने मोबाईल छीनकर भागने बालो की आस पास तलाश की लेकिन कोई पता नही चला। फिर मैं मेरा मोबाईल छीनकर भागने बालो की तलाश करता रहा जिनका कोई पता नही चला तो आज निखिल को साथ लेकर घटना की रिपोर्ट करने आया हूँ । मेरा मोबाईल MI कम्पनी का 13C माडल 5G है जिसमे 9977812127 नम्बर की सिम लगी हुई है जिसका IMEI नम्बर 868618076929595 कीमति 13500/- रूपये है मोबाईल छीनकर भागने बाले लडको की हुलिया लम्बा कद काढी, इकहरा बदन जिन्हे में सामने आने पर पहचान लूगाँ की रिपोर्ट पर से थाना टिमरनी में अपराध क्र 190/26 धारा 304(2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया।
तत्काल थाना प्रभारी टिमरनी के व्दारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु टीम को रवाना किया। जगह जगह लगे सीसीटीव्ही कैमरो को चैक करते हुये आप पास तलाश किया गया। दो व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर के तकनीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी अपना नाम संदीप पिता निर्भयदास चौहान उम्र 25 साल निवासी नजरपुरा थाना रहटगांव एवं राजू काजले पिता राजाराम काजले उम्र 21 साल निवासी ग्राम जिनवानिया सिराली का होना बताया जिन्होने घटना कारित करना बताया आरोपीयो से 02 मोबाईल फोन एवं मोटरसाईकल विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया गया जेल वारंट बनने से आरोपीयो को जिला जेल हरदा भेजा गया
मामले के खुलासे में अहम भूमिका थाना प्रभारी मुकेश गौड, उनि पुरूषोत्तम गौर, उनि राविलास करपे प्र, आर 352 विजय, आर 291 अर्जुन लोवंशी सायबर सेल से आर, मनोज दोहरे कि रही।












