IMG 20260406 WA0250

दीन दयाल रसोई सेवा के 9 वर्ष पूर्ण, हरदा में कल 7 अप्रैल को होगा विशेष आयोजन

हरदा। नगर में संचालित दीन दयाल रसोई सेवा ने अपने सफल 9 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर निर्णय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह योजना मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके अंतर्गत मात्र 5 रुपये में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

समिति सचिव सरगम जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सेवा वर्ष 2017 से नगर पालिका हरदा और दानदाताओं के सहयोग से लगातार संचालित की जा रही है, जिसमें किसी प्रकार का लाभ नहीं लिया जाता। समाजसेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य के 9 वर्ष पूर्ण होने पर समिति ने नागरिकों से आयोजन में शामिल होकर इस सेवा प्रकल्प का अवलोकन करने और उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

यह कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दीन दयाल रसोई केंद्र, मिडिल स्कूल परिसर, हरदा में आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष रविलाल पटेल, सचिव सरगम जैन, कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल एवं सह सचिव मनीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने दानदाताओ, सहयोगियो और जिले के नागरिकों से कल दिनांक 07/04/2026 मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक दीन दयाल रसोई केंद्र,मिडिल स्कूल परिसर हरदा में आने का आग्रह किया है कि आप सभी इस रसोई केंद्र पर आकर जरूरत मंद लोगों को इस अवसर पर अपने हाथो से भोजन कराए और इस सुंदर प्रकल्प का निरीक्षण कर समिति का उत्साह वर्धन करें।

कोषाध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि समिति के द्वारा हरदा बम ब्लास्ट के बाद लगातार 2 माह तक दानदाताओ के सहयोग से पीड़ितों को दोनों समय भोजन के पैकेट इसी रसोई से बनाकर वितरित किए गए थे। सहसचिव मनीष अग्रवाल,कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पालीवाल,लोकेश मराठा के नेतृत्व में दो वर्ष करोना महामारी के चलते हजारों लोगों को खादधान सामग्री की किट वितरित की गई थी और प्रवासी मज़दूरो,ज़रूरत मंदो को भोजन पैकेट भी रोजना बाटे गए थे। जिसमे जिले के सभी व्यापारी और दाताओ का सहयोग प्राप्त हुआ था जो आज तक जारी है। यह आयोजन न केवल सेवा कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करेगा।

Scroll to Top