InCollage 20260406 114345818

हरदा में किसानों की रैली आज, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

हरदा (सार्थक जैन)। भारतीय किसान संघ, जिला हरदा द्वारा आज 6 अप्रैल 2026, सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक विशाल रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी, हरदा में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में जिले भर के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रैली के माध्यम से किसान अपनी प्रमुख मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

किसानों की प्रमुख मांगों में गेहूं खरीदी की तिथि समय पर सुनिश्चित करना, सहकारी बैंकों के ऋण पर ब्याज में राहत, फसल अवशेष (पराली) जलाने पर दर्ज होने वाले मामलों पर रोक, गेहूं खरीदी में समर्थन मूल्य का उचित लाभ, सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करना तथा मूंग फसल की खरीदी शुरू करना शामिल है।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों को वर्तमान में आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह रैली किसानों की आवाज को मजबूती देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।संघ ने जिले के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Scroll to Top