ef8e5e30712c4bea9463cb3cb3c959c2

पटवारी सुमेर सिंह राजपूत को पितृशोक, नर्मदा घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न

हरदा। जिले के वरिष्ठ पटवारी सुमेर सिंह राजपूत के पूज्य पिताजी श्रीमान विपत सिंह गिनारा का 4 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। वे सुहाग सिंह ओर सुमेरसिंह के पिता तथा शिवराज सिंह एवं सत्यम सिंह के दादाजी थे।

उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल 2026 को प्रातः भिलाड़िया नर्मदा घाट पर संपन्न हुआ। अंतिम विदाई के दौरान जिले के पटवारीगण, राजपूत समाज के गणमान्य नागरिक एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार के प्रति उपस्थित जनों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Scroll to Top