हरदा । जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, बंटावारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, धारणाधिकार, सायबर तहसील में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही वन व्यवस्थापन एवं राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा भी की।
राजस्व न्यायालयों द्वारा प्रकरणों में अनावश्यक देरी किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना वजह प्रकरणों को लंबित ना रखें, कार्यालयीन जांच के दौरान प्रकरण लंबित पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी ।










