CRIME NEWS 14 1762489126510

हरदा जिले में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत

हरदा । जिले के सिराली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दीपगांव कला गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि राजपूत समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं, जिससे पूरा गांव दहशत में आ गया।

इस हिंसक झड़प में अमर सिंह कलम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों को तुरंत सिराली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया जा सकता है।

👉 सवाल ये है — क्या जमीन के विवाद यूं ही जान लेते रहेंगे?

Scroll to Top