IMG 20260328 WA0268

चैत्र नवरात्रि समापन पर शीतला माता मंदिर से निकला मातारानी का विसर्जन जुलूस

टिमरनी । नगर में चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर नगर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। श्री शीतला माता देवी दरबार से मां दुर्गा की प्रतिमा एवं जवारे विसर्जन हेतु भव्य चल समारोह निकाला गया । विसर्जन जुलूस 28 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवक-युवतियां एवं धर्मप्रेमीजन शामिल हुए और भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।

नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। अब परंपरा के अनुसार प्रतिमा एवं जवारे का विधिवत विसर्जन किया गया ।

Scroll to Top