InCollage 20260321 192749435

टिमरनी में भाईचारे के साथ मनाई गई ईद, ईदगाह व मदीना मस्जिद में अदा की गई नमाज

टिमरनी (संदीप अग्रवाल)। नगर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह और मदीना मस्जिद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। छोटे-बड़े सभी ने मिलकर इस पर्व की खुशियां साझा कीं।

त्योहार के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। ईद के इस पावन अवसर पर टिमरनी में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जिसने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।

Scroll to Top