हरदा। गुड़ी पड़वा को वैश्य दिवस के रूप में मनाने वाले वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिले की सभी तहसीलों में वाहन रैली निकाली जाएगी । वैश्य महासम्मेलन के हरदा जिला प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि वैश्य समाज गुड़ी पड़वा को वैश्य दिवस के रूप में मनाता है । इस दिन सभी तहसीलों में वाहन रैली निकालकर वैश्य एकता हेतु जन जागृति का कार्य किया जाता है। हरदा जिले की सभी तहसीलों में यह वाहन रैली कल निकाली जाएगी।
हरदा नगर में कल 19 मार्च 2026 को सुबह 9.30 बजे वैश्य समाज के सभी सदस्य नार्मदीय धर्मशाला पर एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में निकलेंगे। वाहन रैली नार्मदीय धर्मशाला से शुरू होकर घंटाघर, अग्रसेन चौक से परशुराम चौक पर समाप्त होगी। जिलाध्यक्ष दीपक नेमा ने सभी वैश्य बंधुओं से अपने वाहनों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वाहन रैली सफल बनाने का आव्हान किया है।













