IMG 20250706 WA0344

भारतीय मजदूर संगठन ने श्रम योगी से राष्ट्र योगी बनने का मार्ग प्रशस्त किया : महेंद्र सिंह ठाकुर

भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ता परिचय वर्ग सम्मेलन हरदा में हुआ आयोजित

हरदा। भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा का कार्यकर्ता परिचय वर्ग सम्मेलन बलराम सभागृह कृषि उपज मंडी हरदा में आज संपन्न हुआ । भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो सत्र के आयोजन में प्रथम सत्र की अध्यक्षता मुकेश धामन्दे जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, मुख्य अतिथि प्रदीप रिछारिया प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, अतिथि जितेन्द्र सोनी विभाग प्रमुख नर्मदापुरम संभाग रहें। द्वितीय सत्र महिलाओं का था जिसकी अध्यक्षता कविता मरापे जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ रही जिसमें मुख्य वक्ता सीमा सोनी जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ रही ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ एक विस्तारित रूप में संगठित है, संगठन कों शुरूआती दौर में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 23 जुलाई 2025 को यह संगठन अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि सात दशक की यात्रा में तपस्या एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए एवं स्वदेशी विचारधारा को लिए हुए संगठन ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा भारतीय संस्कृति से युक्त राष्ट्र निर्माण में श्रमिक संगठन का बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने श्रम योगी से राष्ट्र योगी बनने का मार्ग प्रशस्त किया। देश की आजादी के बाद देश में संसाधनों की कमी थी लेकिन हमारे श्रमिकों द्वारा राष्ट्र निर्माण में जो कार्य किया है वह अविश्वनीय है। आज देश में संसाधनों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 7 दशक पूर्व देश में श्रामिकों द्वारा संचालित आंदोलनों पर विदेशी विचारधारा से प्रभावित होने के कारण स्वदेशी विचारधारा शून्य रहती थी।
उस समय आंदोलनो में वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का उद्घोष करने पर विकट स्थिति उत्पन्न हो जाया करती थी। संगठन एक विशाल वृक्ष बनकर श्रमिकों के हितों के लिए कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर जितेन्द्र सोनी विभाग प्रमुख नर्मदापुरम संभाग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने देश के श्रमिकों, विद्यार्थियों, एवं युवाओं को एक नई विचारधारा दी है। जिसके कारण हि आज सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रही है, देश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार द्वार चलाए जा रहे श्रम पोर्टल पर करोड़ो श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। सरकार श्रमिकों के हितों के इएसआई, इएफओं, बीमा की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ श्रमिकों का कल्याण कर रही है। श्रमिक भाइयों के हितों के लिए कई योजनाएं लागू की है उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा स्वास्थय एवं मोबाइल की सुविधा दे रही है।
भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश धामन्दे ने कहा कि विश्व का सबसे युवा देश भारत है, जिसकी आबादी का 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाया गया, सही मार्गदर्शन मिलेगा तो जल्दी हमारा देश महाशक्ति के रूप में उभर सकता है है। अभियान युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी हमारी सांस्कृति विरासत भी पुनरोत्थान की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं।
द्वितीय सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कविता मरापे ने की, श्रीमती सोनी मुख्य वक्ता के रूप में, श्रीमती शोभा थाटे, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रजनी छलोत्रे मंच पर उपस्थित रही,
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूरे जिले से करीब 100 कार्यकर्ताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज की और परिचय एवं कार्य शैली के बारे में अभ्यास किया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पवार ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के मजदूर एवं कर्मचारियों को और एकत्रित होकर रहना होगा हर एक कर्मचारियों को एक दूसरे की समस्याओं को मिलकर सुलझाने का प्रयास करना होगा ताकि हम और बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकें कार्यक्रम आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुकेश धामन्दे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतुल शुक्ला, अतुल रघुवंशी, जगदीश टेमले, दीपक तिवारी, राम शंकर बुनकर, शिवकुमार सोलंकी, मकबूल खान, विकास घावरी, उपेंद्र कलसिया,संजीव जैन, राजीव जैन, श्रीमती एकता पाल एवं एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Scroll to Top