हरदा (सार्थक जैन) – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा शनिवार रात को सीताराम मैरिज गार्डन में फाग महोत्सव मनाया गया।इस दौरान मथुरा वृन्दावन के कलाकारों द्वारा फूलों की होली,बरसाना की लट्ठ मार होली,नृत्य प्रस्तुति विशेष रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राम रक्षा स्रोत एवं हनुमान चालीसा पाठ से हुई।इसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम का पूजन किया गया।
इस दौरान संत हनुमानदास महाराज,संत सीताराम दास,संत भरतदास चित्रकूट,संत विश्राम दास,संत अविराम दास विशेष रूप से उपस्थित थे।संगठन के मुख्य पदाधिकारियों,युवा एवं महिला टीम ने संतो का सम्मान कर आशीर्वाद लिया,इस दौरान कर्मकांडी ब्राह्मणों का भी स्वागत किया गया।वहीं युवा टीम के सदस्यों ने गुलाल लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।स्वागत उद्बोधन संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने दिया।संचालन महामंत्री लोकेश शर्मा ने किया।
अंत में आभार राजेंद्र शर्मा एवं दीपक शुक्ला ने व्यक्त किया।इस दौरान अध्यक्ष सुनील तिवारी,कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,कोषाध्यक्ष गजानंद डाले,महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,संयोजक नितेश बादर,नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला,युवा अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा,महिला अध्यक्ष विनीता राजोरिया,सचिव अदिति गुरु सहित समाजजन उपस्थित रहे।
फूलों की होली एवं लट्ठ मार होली का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद – कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मथुरा वृन्दावन के कलाकारों की प्रस्तुति थी,जिसका दर्शकों को इंतजार भी था,जैसे ही भगवान कृष्ण एवं राधा ने मयूर डांस करते हुए प्रवेश किया,दर्शकों ने उन पर जमकर पुष्प वर्षा की।श्री निधिवन डांस ग्रुप के कान्हा बने सुमित शिंदे एवं राधा बनी अंशिका शर्मा ने सभी का मन मोह लिया।डांस ग्रुप ने घर में पधारो गजानंद गीत से शुरुआत की,इसके बाद प्रस्तुत गीत कान्हा मोर पाने आयो,तो पे होरी में किशोरी रंग डारेगी,कन्हैया हर घड़ी तुम्हारी याद आती है जैसे गीतों पर श्रद्धालु जमकर नाचे।श्याम चूड़ी बेचने आया गीत पर सुहागन महिलाओं ने भगवान कृष्ण से चूड़ी ली।वहीं फूलों में सज रहें वृंदावन बिहारी गीत पर भगवान कृष्ण राधा पर फूल बरसाकर होली खेली गई।
इसके बाद विशेष बरसाना की होली खेली गई,इस दौरान गोपियों ने जमकर लट्ठ बरसाए।वहीं सुदामा चरित्र पर श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गई।छोटी छोटी गैया,छोटे छोटे ग्वाल पर बच्चों ने नंदी बने कलाकार के साथ नृत्य किया।कार्यक्रम के दौरान हरदा में मथुरा, वृन्दावन,बरसाना की होली जैसा माहौल हो गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने आनंद लिया।वहीं सफल आयोजन पर उत्सव प्रभारी मनीष व्यास,प्रशांत शर्मा का टीम ने पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।
शिक्षा एवं संस्कार परम आवश्यक – संत हनुमानदास
वर्तमान समय में ब्राह्मण को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए सजग होना चाहिए।वह ज्ञानार्जन के साथ धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहे।ब्राह्मण अपनी पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कार अवश्य दे,यह बात संत हनुमान दास महाराज ने कार्यक्रम के दौरान कही,उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का असर ब्राह्मणों पर नहीं होना चाहिए।इस दौरान संत सीताराम दास ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए आशीर्वचन कहे। कार्यक्रम में कथावाचक पंडित विद्याधर उपाध्याय,कथावाचक पंडित श्यामसुंदर जोशी ने भी अपने उदगार व्यक्त किए।












