IMG 20260301 135841

अधिवक्ता उपेंद्र अग्रवाल का हृदयाघात से असमय दु:खद निधन, वैश्य समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रृद्धांजलि

हरदा। नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र अग्रवाल (गुप्ता) का आज लगभग दोपहर 12:00 बजे हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण असमय निधन हो गया। वे लगभग 51 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। अधिवक्ता उपेंद्र अग्रवाल हंडिया निवासी थे ओर जिला मुख्यालय पर प्रैक्टिस करते थे।

यह दुःखद समाचार मिलते ही वैश्य समाज, अग्रवाल समाज, अधिवक्ता संघ एवं नगरवासियों में शोक व्याप्त हो गया ।
दिवंगत उपेंद्र अग्रवाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका पार्थिव शरीर हरदा से हंडिया ग्राम लाया जा रहा है, जहां मां नर्मदा के पावन तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उपेंद्र अग्रवाल लंबे समय से हरदा न्यायालय में सक्रिय रहकर अपनी विधिक सेवाएं दे रहे थे। वे अपने सरल, मिलनसार एवं न्यायप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते थे। जरूरतमंदों को कानूनी सलाह देने में वे सदैव तत्पर रहते थे। नगर के अधिवक्ता संघ, वैश्य समाज, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Scroll to Top