हरदा । भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विद्युत बाह्य स्रोत कर्मचारी संगठन की बैठक स्थानीय मंडी परिसर के बलराम भवन कक्ष में आज संपन्न हुई । बैठक में उज्जैन से पधारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मालवीय उपस्थित हुए उनके साथ ही भारतीय मजदूर संघ के नर्मदापुरम विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी, अध्यक्ष मुकेश धामनदे की उपस्थिति रही।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल मालवीय ने प्रदेश स्तर पर संगठन के हित में आगामी दिनों में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने पर प्रकाश डाला। वही मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जीतेंद्र सोनी ने भी मजदूर संघ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर विद्युत बाह्य स्रोत संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी, सचिव अक्षय नेगी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश उमरिया, अभिषेक राजपूत एवं केतन चन्द्रवंशी, मोनू श्रीवास, राहुल पगारे, दीपक गुर्जर, दीपक चौरे, आशीष बिल्लौरे, सतीश मेवाड़ा सहित संगठन के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।











