IMG 20260202 WA0182

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को इंपीरियल पब्लिक स्कूल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया सम्मानित

हरदा (स्वासिक गंगवाल) । बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए इंपीरियल पब्लिक स्कूल में 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि दीपक माहेश्वरी द्वारा वर्ष 2024-25 में कक्षा 10 वी की छात्रा कुमारी आरती S/O गंगाविशन राजपूत छीपाबड़ को 96.8% अंक प्राप्त करने पर उनके द्वारा 5000/की राशि से पुरस्कृत किया गया।

श्री माहेश्वरी द्वारा बताया गया की आने वाले वर्षों में भी कोई बालक या बालिका कक्षा 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने पर उनके द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे शिक्षण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दरबार, प्रमोदसिंह, मूरत सिंह, राजपूत समाज समिति के सम्भागीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल, राजपूत समिति अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल, भागवतसिंह, विपत सिंह, डॉ अखिलेश सिंह, गणेश सिंह सभी सदस्य उपस्थित हुए।

Scroll to Top