राहुल गांधी का पुतला दहन किया युवा मोर्चा ने
हरदा (सार्थक जैन) । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में स्थानीय परशुराम चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस की खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री जेवल्या ने कहा कि बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्व. माताजी के लिए कांग्रेस-आरजेडी के मंच से जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। आज राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्नतम स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं रहा कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर है।
यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया।
गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
इस अवसर पर विजय जेवल्या, देवी सिंह सांखला, नितेश बादर, सौरभ तिवारी, बसंत सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र पाल, दीपेश बिश्नोई, योगेंद्र पटेल, नीरज लाठी, ललित पटेल, संदीप बाबल, आदित्य बिश्नोई, संत सरन, विष्णु गोदारा, रोहित सोनकर, रचित जैन, गौरव काशिव, सुमित गोयल, राजकुमार, निखिल चंद्रवंशी, राजेश चौरसिया, बालू जाट विशाल सेंगवा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












