रेणु जैन उपाध्यक्ष तो पुरुषोत्तम झिंझोरे महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा की सहमति से मंडल-हरदा नगर की मंडल समिति की घोषणा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर द्वारा आज की गई । नगर मंडल समिति के गठन में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व देते हुए कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। मंडल उपाध्यक्ष पद पर 6, महामंत्री 2, मंत्री 6, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष,एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री, एक मिडिया प्रभारी तथा एक आईटी संयोजक मनोनीत किये गये है । कार्यकारिणी में महिला प्रतिनिधि के रूप में रेणु जैन को उपाध्यक्ष के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक पुरुषोत्तम झिंझोरे को नगर मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है ।
आज घोषित नगर मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रेणु जैन, अजय अग्रवाल, चंद्रशेखर रघुवंशी, नरेन्द्र सैनी, दुर्गेश राठौर, लालू त्रिपाठी, महामंत्री पुरूषोत्तम झिंझोरे, सौरभ तिवारी, मंत्री नवीन असरानी, सुरेखा टाले, सत्यनारायण मीणा, रीना महेन्द्र प्रजापति, अनिता दिनेश मौर्य, कपिल यादव, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राजपूत, सह कोषाध्यक्ष नरेन्द्र मल्होत्रा, कार्यालय मंत्री मनसुख लोहाना, सह कार्यालय मंत्री सावित्री विष्णु ठाकुर, मीडिया प्रभारी कलश राठी, आईटी संयोजक नितिन सोनकर मनोनीत किये गये है ।भाजपा हरदा नगर मंडल की कार्यकारिणी में इसके साथ ही कृष्णा अग्रवाल को सोशल मीडिया, आकाश जैन को मन की बात, गौरव चौहान को व्हाट्सअप ग्रुप प्रमुख, चम्पालाल चौहान को लाभार्थी प्रमुख एवं उन्नत यादव को बीएलए समिति का प्रभारी बनाया गया।
सभी नियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।