IMG 20260404 WA0258

ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त्र-व्यस्त, क्षेत्र बना “कश्मीर”

मुलताई । शनिवार दोपहर अचानक मौसम में हुए बदलाव ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मुलताई के समीप स्थित ग्राम परमंडल मैं तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई। करीब 15 से 20 मिनट तक चले इस तेज मौसमी घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदल दिया।

जानकारी के अनुसार परमंडल मैं चने के आकार से बड़े ओले गिरे जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया और दृश्य कश्मीर जैसा प्रतीत होने लगा। ओलावृष्टि इतनी तीव्र थी की कई स्थानों पर झाड़ियों और पेड़ों के पत्ते टूट कर बिखर गए वहीं खुले में मौजूद छोटे पक्षियों के मरने की भी खबर सामने आई है।

अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने ग्रामीणों को चौंका दिया तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर हल्की अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। हालांकि बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बताया जा रहा है की मौसम विभाग द्वारा पूर्व में ही कुछ दिनों तक वर्षा की संभावना जताई गई थी। पिछले तीन दिनों से रात्रि में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, लेकिन शनिवार दोपहर या ओलावृष्टि सबसे अधिक प्रभावशाली रही । स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू इस तेज बारिश और ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनट में पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर दिया जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

Scroll to Top