IMG 20260328 WA0357

लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल खिरकिया के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 5वीं-8वीं बोर्ड में तहसील टॉप

खिरकिया । जब मेहनत करो तो सफ़लता जरूर मिलती हैं इसी बात को लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सिद्ध कर दिखाया हैं इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं 8 वीं के बोर्ड एग्जाम में कक्षा 5वीं के 10 बच्चों ने तहसील टॉप किया हैं वही 8वीं में 6 बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई हैं। स्कूल के छात्रों ने सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त कर तहसील स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए।

कक्षा 5वीं में किनिशा अग्रवाल ने 379/400 अंक (94.75 प्रतिशत) प्राप्त कर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही आराध्या अग्रवाल, वंशिका यादव, आरिनी गंगराड़े, जसकीरत सिंह खनूजा, हितांश सोनी, कविश मालू, रावी तापड़िया, आरव सिंह राजपूत, आरती केशरवानी, अभिनव भंडारी, अक्षिता जैन, आदित्य कुशवाहा एवं प्रज्ञा राठौर ने भी तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 8वीं में ग्रीष्मा पवार, अविका राजपूत, धर्मिष्ठा मालाकार, गरिमा पवार, रश्मि विश्नोई, शेजल विश्नोई, आरना यादव तथा समर्थ गौर ने तहसील टॉपर्स में अपनी जगह बनाई।

विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कक्षा 5वीं के 30 विद्यार्थियों में से 14 ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर A+ ग्रेड हासिल किया, वहीं कक्षा 8वीं के 18 विद्यार्थियों में से 9 ने A+ ग्रेड प्राप्त किया।

गौरतलब है कि विद्यालय ने पिछले वर्ष भी तहसील में टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष पुनः वही सफलता दोहराकर विद्यालय ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और निरंतर प्रयासों को सिद्ध किया है।IMG 20260328 WA0358

विद्यालय के संचालक यशपाल कुशवाह ने बताया कि स्कूल न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि आधुनिक तकनीकों के साथ भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। विद्यालय में कंप्यूटर, एआई एवं रोबोटिक्स लैब जैसी सुविधाएं छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रही हैं। साथ ही, खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्राचार्य एल. एन. राजपूत ने समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Scroll to Top