हरदा। भारतीय विद्या मंदिर विद्यालय के छात्रों ने MP बोर्ड 2026 की 5वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।
प्रथम स्थान पर आशिता गुर्जर ने 83.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। द्वितीय स्थान पर रोशनी ने 82.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर लक्ष्य ने 82.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।












