हरदा । नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की घंटाघर शाखा के एटीएम पर एक बुजुर्ग दंपति धोखाधड़ी का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, दंपति एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे, तभी एक चालाक युवक ने उन्हें अपनी बातों में उलझाकर ₹3000 की ठगी कर ली और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।












