हरदा। म.प्र.कार्यभारित एवं दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महासंघ संबंद्धता भारतीय मजदूर संघ ने आज को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री मंत्री मध्य-प्रदेश शासन भोपाल के नाम से अपनी मांगों को लेकर तेरह सुत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हरदा जिले के शासकीय विभागों में काम करने वाले जैसे की नगरीय निकााय, वन विभाग, शासकीय महाविद्यालय, जलसंसाधन विभाग सहीत अन्य विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, मस्टर कर्मी, अंशकालिक कर्मचारियों को स्थाई कर्मी घोषित किए जाने सहीत अन्य तेरह सूत्रीय मांगों को पूरा करने के संबंध में भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन देते समय नर्मदापुरम विभाग प्रमुख जितेन्द्र सोनी भा.म.संघ, जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दे भा.म.संघ, जिला मंत्री प्रबल पंवार, जिला संयोजक दिनेश कुमार जांगरे कार्यभारित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, नगर पालिका हरदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, वन विभाग, जल संसाधन विभाग कर्मचारी, नपा.हरदा विनियमित स्थाई कर्मी कर्मचारी, सहीत भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे ।
ये हैं मांग –
1. वन विभाग में कार्यरत सुरक्षा श्रमिक वन विकास निगम में कार्यरत मस्टर कर्मी, कच्चे कर्मचारियों को, स्थाई कर्मी घोषित किया जाए।
2. स्थाई कर्मी को नियमित कर्मचारियों का दर्जा घोषित करते हुए सातवां वेतनमान वर्ष 2016 से मूलभूत सुविधा चिकित्सा भत्ता गृह भाड़ा लाभ दिया जाए।
3. समस्त विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मियों को अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए।
4. केंद्र के समान ग्रेजुएटी की राशि रू 25 लाख रुपए दिया जाए।
5. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, स्थाई कर्मी, सुरक्षा श्रमिक, मस्टर कर्मी, चौकीदार, अंश कालीन कर्मचारी, को पूर्व की भांति अनुकंपा नियुक्ति चालू की जाए।
6. कर्मचारियों का अर्द्धवार्षिकी की सेवानिवृत्ति का भुगतान समय सीमा में हो यह व्यवस्था सुनिश्चित की
7. माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन सरकार द्वारा शीघ्र हो जिससे श्रमिकों को हित लाभ मिल सके स्थाई वर्गीकृत दिनांक से समयमान, वेतनमान, का भुगतान श्रमिक हित में हो एवं जो श्रमिक न्यायालय की शरण में नहीं गए हैं सरकार द्वारा उन्हें भी उक्त ही लाभ का पात्रता दी जाए।
8. दैनिक वेतन भोगी, स्थाई कर्मी, सुरक्षा श्रमिक, मस्टर कीं, अंशकालीन कर्मचारी, को आयुष्मान योजना चिकित्सा कार्ड लाभ से जोड़ने की पात्रता दी जाए एवं ई-श्रमिक कार्ड हित लाभ की पात्रता दी जाए।
9. गरीब मजदूरों का शोषण करने वाले कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए।
10. समस्त विभागों में कार्यरत निगम, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी कर्मचारियों की नियुक्ति दिनांक से गणना करते हुए पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
11. कार्यधारिक कर्मचारी, स्थाई की कर्मबारी को अर्जित अवकाश नजदीक कारण का भुगतान किए जाने की आदेश प्रसारित किया जाए साथ ही लोक निर्माण विभाग के स्थाई कर्मियों को अर्जित अवकाश का लाभदिए जाने संबंधी आदेश पुन, बहाल किया जाए की जाए।
12. लोक निर्माण विभाग जल संसाधन विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सदस्य स्थल सहायकों को वेतनमान 2750 के स्थान पर 3050 रुपए का वेतनमान दिया जावे जो की सहायक ग्रेड 3 के समान होगा सन 1996 के अनुसार एवं जिन कार्यभारित कर्मचारियों का सेवाका कार्यभारित दिनांक से 33 वर्ष पूर्ण नहीं हो पा रहा है उन कार्यभारित कर्मचारियों का दैनिक वेतन भोगी के समय को कार्यभारित सेवा में जोड़ते हुए जिनका 33 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्ण पेंशन का लाभ मिल सके।
13. प्रदेश के समस्त विभागों निगम मंडल में विश्वविद्यालय महाविद्यालय में कार्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन वृद्धि होने पर एरिया की भुगतान समय सीमा में हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए उपरोक्त संदर्भ में मध्य प्रदेश कार्यभारित दैनिक वेतन भोगी श्रमिक महासंघ संबंध भारतीय मजदूर संघ सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार आपका ध्यान आकर्षित करते हुए निवेदन है कि कृपया भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश एवं महासंघ शीर्ष के नेतृत्व पदाधिकारी से वार्ता कर श्रमिकों का पंचायत, सम्मेलन, करके समस्याओं का समाधान करने का कष्ट करें।












