खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी सहित दो ओर कलेक्टरों को हटाया सरकार ने….

खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी सहित दो ओर कलेक्टरों को हटाया सरकार ने….

AVvXsEjq8DfFgdrnyp0EllSpZc258D9F5JhqxzZLbZ0VKa UeZzO RTq9 emax3tzpctZYIw2bIHDwoYQ2ydNtOqwOIbHmlvKiMgViH86w


मुख्यमंत्री के OSD बने IPS योगेश चौधरी

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : राज्य शासन ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर छतरपुर, खंडवा और सतना कलेक्टर के स्थानांतरण किये हैं। इसके अलावा एक अन्य आदेश में सीएम के ओएसडी के रूप में आईपीएस अफसर एडीजी गुप्त वार्ता योगेश चौधरी की पदस्थापना की गई है। इसके पहले ओएसडी के रूप में भोपाल के पुलिस आयुक्त बनाए गए मकरंद उस पर काम कर रहे थे। खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी को पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर अपर आयुक्त भू अभिलेख और संयुक्त परिवहन आयुक्त अनूप कुमार सिंह खंडवा कलेक्टर बनाए गए हैं। 
गौरतलब है कि खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी हमेशा विवादों में रहे हैं। गत समय उन्होंने खंडवा नगर के पत्रकारों से पंगा ले लिया था पत्रकारों के भारी विरोध के बाद उन्होंने अंतत: माफी मांग कर विवाद समाप्त किया था। खंडवा के अलावा उनकी पहले की पदस्थापना में भी काफी विवाद रहे हैं। उप सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन अनुराग वर्मा को सतना कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम जबलपुर आयुक्त संदीप जी आर छतरपुर कलेक्टर बनाए गए हैं। आदेश देखने के लिए दी गई इमेज को क्लिक करें…
1639316564875369 0
1639316560800573 1
1639316557125970 2
1639316553063905 3
Scroll to Top