हरदा जिले के तीनों एसडीएम बदले कलेक्टर ने

हरदा जिले के तीनों एसडीएम बदले कलेक्टर ने 

कल CM ने भू-अर्जन के मुआवजा वितरण में लापरवाही करने वाले एक SDM को किया था निलंबित, लापरवाही पर जताया था रोष

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : प्रशासनिक कार्य सुविधा के चलते कलेक्टर संजय गुप्ता ने जिले के तीनों अनुविभाग हरदा, खिरकियां और टिमरनी के अनुविभागीय अधिकारियों को बदल दिया है। किये गए नये फेरबदल में हरदा एसडीएम का प्रभार एम.के.बमन्हा, खिरकिया का प्रभार डी.के. सिंह एवं टिमरनी का प्रभार श्रुति अग्रवाल को दिया गया है। टिमरनी एसडीएम रही राजनंदनी शर्मा को जिला कार्यालय संलग्न किया गया है।

गौरतलब है कि कल मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन के तहत भू अर्जन के मुआवजा वितरण में लापरवाही करने वाले एसडीएम को निलंबित किया था। हरदा जिले में भी राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर किसानों की काफी शिकायतें है जिसमें अवार्ड होने के बावजूद किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान लंबित है। हालांकि कलेक्टर हरदा ने जारी आदेश में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था बताया है।

AVvXsEgluWqZUATRnrU5ae8qUxFbu2UCySTOCfyLAtBUdqmqD4a13tVaDlhavldtManCG1Js0M8lUUrFJAetzzfb8qW4vtas6q3fhHut8AXR8tkawXZIC0z1gaB27RdanoOgEYy7s5Kf9k6 3YU8Jj7EwMmYfgJpaCPjMGVj3MJDY0ttGNElg5ozH5OUaQ=w283 h400

Scroll to Top