गर्लफ्रेंड का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ, बॉयफ्रेंड ने होटल में बुलाकर मारी गोली

गर्लफ्रेंड का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ, बॉयफ्रेंड ने होटल में बुलाकर मारी गोली

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : ग्वालियर में ब्यूटीशियन गर्लफ्रेंड का रिश्ता दूसरी जगह होने से गुस्साए बॉयफ्रेंड ने उसे गोली मार दी। बॉयफ्रेंड उसे लेकर होटल पहुंचा और माथे से कट्‌टा सटाकर फायर कर दिया। एक मिस फायर हुआ तो गर्लफ्रेंड जान बचाकर भागने लगी। बॉयफ्रेंड ने दोबारा कट्‌टा लोड कर उसे पेट में गोली मार दी। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बॉयफ्रेंड ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

AVvXsEhqp7pmLDi2Do8IRPC5b z6a1dIbV2IRjFGc9AxWgtA2Q3 NFkLeEmkiHNpIwBawu911hsScS8fosGnW3GDbs1TUSZjb5PlTzefLCDWY912METrzGeyoqhJdATN2xmqSwP6DSMs32JOttNWu0KTbYLm2GVFRYVb qMD7KHmhr5rCdI9nNQ6U942XQ=s320

लड़की डबरा की रहने वाली है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। जाग्रति नगर लक्ष्मीगंज का रहने वाला अमित सेन उससे प्यार करता है। वह मेडिकल पर काम करता है। लड़की के परिवारवालों ने जनवरी में उसकी सगाई कहीं और कर दी। शादी 19 अप्रैल को है। इससे गुस्साए बॉयफ्रेंड ने शनिवार को उसे मिलने बुलाया। दोनों बाइक से ग्वालियर आए। अमित उसे होटल हैबीटेट के रूम नंबर-204 में लेकर पहुंचा था। दोनों 3 साल से रिलेशन में थे।

पहले से ही प्लान बनाकर आया था आरोपी

बताया गया है कि होटल में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद गुस्से में अमित ने कट्‌टा निकाला और लड़की के माथे पर लगाकर गोली चला दी। फायर मिस हो गया। वह घबराकर भागी, लेकिन अमित उसे मारने की ठानकर की घर से निकला था। उसने दोबारा गोली चला दी। लड़की के परिवार का कहना है कि वह हमसे बाजार खरीदारी करने का कहकर निकली थी। पुलिस का कहना है कि लड़की डबरा की रहने वाली है। उसकी शादी तय हो गई थी। इससे नाराज होकर युवक ने उसे गोली मारी है। गोली उसके पेट में लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

Scroll to Top