भोपाल में कल रोजगार सहायक कर्मचारी संघ की महापंचायत : CM शिवराज कर सकते है बड़ी घोषणा
लोकमतचक्र डॉट कॉम।
भोपाल। MP की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज जहां पीएम मोदी की सभा हुई है, कल वहीं रोजगार सहायक कर्मचारी संघ की महापंचायत होने जा रही है। शाम 6 बजे लाल परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन होगा।
कल राजधानी में होने जा रही रोजगार सहायक कर्मचारी संघ की इस महापंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ी घोषणा कर सकते है। बता दें कि प्रदेश में 20 हजार से अधिक ग्राम रोजगार सहायक है, जो लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने डटे हुए है।
ये हैं रोजगार सहायक कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें
– शासन के कर्मचारी मानते हुए जिला संवर्ग किया जाए।
– पंचायत सचिवों की भांति 30 हजार वेतन किया जाए।
– मेडिकल बीमा ₹500000 किया जाए।
– अनुग्रह सहायता ₹500000 दी जाए।
– पंचायत सचिवों के पद पर विभागीय परीक्षा लेकर सीधे पदोन्नति।
– स्थानांतरण की पॉलिसी बनाई जाए।