MP में शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन

MP में शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन 

किस समय पर लगेंगे स्कूल जानने के लिए पढ़े ….

IMG 20240108 WA0072


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। मध्य प्रदेश में दिनों दिन बढ़ती जा रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों की हेल्थ को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। बच्चों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए प्रदेश भर में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है।

IMG 20240103 WA0049


मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार कहा गया है कि प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 27.12.2023 के अनुकम में राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित करता है:-

1.1 ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं ये प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे।

1.2 दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रातः 10.00 बजे से संचालित किय जाएंगे।

1.3 ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10.30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।

2/ कक्षा 6 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

1702981119 picsay


Scroll to Top