भाजपा महिला मोर्चा मंडल टिमरनी द्वारा गुपत बाबा मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया

भाजपा महिला मोर्चा मंडल टिमरनी द्वारा गुपत बाबा मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया

IMG 20240118 WA0061


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

टिमरनी । 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने उपलक्ष में टिमरनी नगर में भाजपा महिला द्वारा वार्ड नंबर 4 में गुपत बाबा मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया, जिसमे हनुमान चालीसा एवम राम जी के भजनों के साथ भक्तिमय होकर नृत्य भी किया। महिलाओ ने राम धुन के साथ नगर में भी भ्रमण किया, साथ ही दीप प्रज्वलन कर भगवान की आरती पूजा भी की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कुम कुम हल्दी लगाकर सुहाग सामग्री वितरित की। भाजपा महिला मोर्चा मंडल टिमरनी की अध्यक्ष प्रीति बंसल ने बताया की पूरा देश राममय हो रहा है, हम भी इस खुशी को सबके साथ पूरे भक्तिमय रूप से मना रहे है।

IMG 20240118 WA0062

शुक्रवार दिनांक 19 जनवरी को नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, यह यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्राचीन शंकर मंदिर तक जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति बंसल, उपाध्यक्ष अनिता परदेसी, आशा कौशल, अक्षिता शांडिल्य, भावना रावत, मीरा कैथवास, दीपिका पाराशर, क्षमा मालवीय, पूजा पंचारिया, रीना कुशवाह, कल्पना मौर्य, संजना जैन सहित अन्य महिलाए उपस्थित रही।

Scroll to Top