प्रशासनिक सर्जरी : कलेक्टर के बाद श्योपुर SP पर भी गिरी गाज हटाये गए, CMO भी हटेंगी

प्रशासनिक सर्जरी : कलेक्टर के बाद श्योपुर SP पर भी गिरी गाज हटाये गए, CMO भी हटेंगी

मंत्री के काफिले पर नाराज लोगों के फेंके थे पत्थर ओर कीचड़

लोकमतचक्र.कॉम।

1628404165643524 0भोपाल : राज्य शासन ने श्योपुर कलेक्टर के बाद वहां के एसपी को भी हटा दिया है। संपत उपाध्याय के स्थान पर अनुराग सुजानिया श्योपुर एसपी बनाये गए हैं। उधर सीएमओ श्योपुर नगर पालिका को भी हटाये जाने की तैयारी है।माना जा रहा है कि श्योपुर एसपी को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले पर भीड़ के हमले के चलते हटाया गया है। सुरक्षा इंतजामों में कमी के चलते कल मंत्री तोमर के साथ धक्का मुक्की, अभद्रता की बातें सामने आई थीं। काफिले पर कीचड़, पत्थर भी नाराज लोगों ने फेंके थे। जनता की इस नाराजगी के चलते एसपी को हटाया गया है।
Scroll to Top