प्रदेश स्तरीय श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन आज

प्रदेश स्तरीय श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन आज

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी : राष्ट्रीय कवि संगम  द्वारा आयोजित श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का रविवार को प्रदेश स्तरीय आयोजन ऑनलाइन होगा जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा । ज्ञात हो कि विगत 1 अगस्त से पूरे देश में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है इसी के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिलों में श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित विजेताओं का सीधा मुकाबला आज 11 बजे से वर्चुअल प्रतियोगिता के माध्यम से होगा ।

AVvXsEit5r 9yuSELGt3uVVeUTh6rk5TluxZRRwLGIpBGrHRihw008gAzdbaN V7wqfol HP9SIjQmzFxPQAhzH9tp00pJbYTSoYet7AdNve1YAt zNFDF3J IsuD8noh5XweCs1uDOi9Zo7HsOOFcQ

इस प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय कवि संगम मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर शंभू सिंह मनहर ने प्रदेश भर के विजेताओं एवं राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों के बीच एक गूगल मीटिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी पदाधिकारी महत्व भूमिका अदा कर रहे हैं वही  प्रतियोगिता के प्रदेश प्रभारी मुकेश शांडिल्य ने भी सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वह इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। *सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट*

Scroll to Top